मुनस्यारी से हल्द्वानी में चरस सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार -8.88 ग्राम माल के साथ दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुनस्यारी से चरस लाकर शहर में सप्लाई करने पहुंचे बागेश्वर निवासी एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 8.88 ग्राम चरस और पांच हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस के अनुसार सोमवार रात भोटिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिस पर संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

तलाशी लेने पर उसके बैग से चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह राठौर निवासी मलसूना, थाना कांडा, जनपद बागेश्वर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119