रुद्रपुर में दिनदहाड़े फायरिंग : युवक पर हमला -किशोर तमंचे समेत दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र भदईपुरा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की और कई राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में अफरातफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, भदईपुरा वार्ड 14 निवासी नीरज त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह खाना खाने के बाद मोहल्ले में स्थित रोहन मेडिकल पर दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान दो-तीन बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे और सुमित बंगाली ने उसकी गाड़ी रोक ली। पुरानी रंजिश को लेकर पूछताछ के बहाने आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट करने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़ित के मुताबिक, इसी बीच सुमित बंगाली ने कमर से तमंचा निकाल लिया और उसे दौड़ाने लगा। जान बचाने के लिए नीरज पास के शनि मंदिर में घुस गया। आरोप है कि सुमित ने उसके पीछे फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। इसी बीच आरोपी अपने साथियों रविषेक यादव, विशाल और सोहन के साथ बाइक से भागने लगे। तभी पीड़ित की मां पूनम त्यागी ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी सोहन मलिक को बाइक समेत पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए हवाई फायर भी किए, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से सोहन को काबू कर लिया गया।


बताया गया कि पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जबकि मुख्य आरोपी सुमित बंगाली समेत अन्य फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119