फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही थार पकड़ी -ऑपरेशन प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसी महिंद्रा थार को पकड़ लिया, जो दूसरी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ रही थी।


4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नयाँगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की थार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जब वाहन के कागजात मांगे गए तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


ई-चालान मशीन से जांच करने पर बड़ा खुलासा हुआ। वाहन पर लगी नंबर प्लेट (UK 04 AF 6111) किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी प्रभजोत की मदद से असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।


पुलिस ने इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को मौके पर ही धारा 318(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 42/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


पुलिस टीम में शामिल रहे: उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी, अपर उप निरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल मनोज रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119