बाजार से लौट रहे वृद्ध पर जंगली हाथी का हमला -इलाज के दौरान मौत से इलाके में दहशत
कालाढूंगी क्षेत्र के हुड़किया चौड़ जंगल में शुक्रवार शाम जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोगों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हुड़किया चौड़ निवासी 60 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र खीम सिंह शुक्रवार शाम कालाढूंगी के साप्ताहिक बाजार से साइकिल पर सामान लेकर घर लौट रहे थे। गांव के पास जंगल से गुजरते समय अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने उनकी साइकिल भी बुरी तरह तोड़ डाली।
कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने भूपेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उन पर हाथी ने हमला किया है। इसके बाद ग्रामीण तुरंत उन्हें कालाढूंगी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डी.एस. मर्तोलिया, कालाढूंगी रेंज अधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन कर्मियों को मौके पर हाथी के पैरों के निशान और टूटे हुए केले के पेड़ मिले हैं।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल