टी20 विश्व कप: भारतीय खिलाड़ियों को तोहफे में भेजी जाएंगी खास बनारसी साड़ियां

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

वाराणसी (उप्र)। वाराणसी के बुनकरों ने क्रिकेट थीम पर आधारित 15 विशेष बनारसी साड़ियां तैयार की हैं। इन साड़ियों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को उपहार के रूप में भेजा जाएगा।


साड़ियों में भारत द्वारा जीते गए सभी विश्व कप की ट्रॉफियों और उनके वर्ष को डिजाइन में दर्शाया गया है।
साथ ही इस वर्ष की विश्व कप ट्रॉफी को भी डिजाइन में शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


साड़ी के बॉर्डर पर बैट, बॉल और क्रिकेट से जुड़े विशेष डिजाइन बनाए गए हैं।
लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत सचिव सर्वेश श्रीवास्तव के अनुसार:
हर साड़ी को अलग-अलग डिब्बे में पैक किया गया है।
शादीशुदा खिलाड़ियों के लिए साड़ियों में उनकी पत्नी के साथ तस्वीर लगाई गई है। अविवाहित खिलाड़ियों के लिए साड़ी पर उनकी खुद की तस्वीर लगाई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


लागत और समय
एक साड़ी बनाने में लगभग 25 से 30 हजार रुपये खर्च हुए। इसे तैयार करने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा।
इस पहल का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाना और बनारसी साड़ी की कला को देश-दुनिया में प्रचारित करना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119