उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अभियान -15 अप्रैल तक सभी का अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य की शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच कराकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में प्रदेश के छह जनपदों में अल्ट्रासाउंड कवरेज बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो आगामी 15 अप्रैल तक संचालित रहेगा। इस अभियान के तहत पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी महिला अल्ट्रासाउंड जांच से वंचित न रहे।


चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय पर अल्ट्रासोनोग्राफी जांच कराना गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बेहद आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उन्होंने बताया कि प्रदेश में शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में यह अभियान अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में संचालित किया जाएगा।


अभियान के तहत उन सभी गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए लाया जाएगा जो 18 सप्ताह या उससे अधिक गर्भकाल में हैं और जिन्होंने अभी तक वर्तमान गर्भावस्था में अल्ट्रासाउंड नहीं कराया है। इसके अलावा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं तथा चिकित्सकों द्वारा दोबारा यूएसजी कराने की सलाह दी गई महिलाओं को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मंत्री ने अधिकारियों को माइक्रोप्लान तैयार कर Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act के प्रावधानों के तहत अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर सभी यूएसजी केंद्रों, उपलब्ध रेडियोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम बनाकर ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाएगा, ताकि समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही एएनएम, आशा और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से लाभार्थियों को समय पर सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन सुविधा के अभाव में कोई भी पात्र महिला जांच से वंचित न रहे, इसके लिए 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं सहित अन्य संसाधनों का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला व ब्लॉक स्तर पर दैनिक समीक्षा कर अभियान की निरंतर निगरानी करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119