बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित वैगनार खाई में गिरी -पेड़ पर अटकने से बची तीन युवकों की जान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार वैगनार कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, लेकिन रास्ते में एक पेड़ पर अटक जाने से कार सवार तीन युवकों की जान बच गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


जानकारी के अनुसार वाहन संख्या HR 26 EX 8497 लैणा डडरिया से सल्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान लैणा डडरिया के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


हादसे में घायल होने वालों में पवन सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट, अजय रावत (25) पुत्र देवेंद्र सिंह रावत निवासी स्याली लैणा डडरिया, सल्ट और कपिल सिंह (20) पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


बताया जा रहा है कि तीनों युवक लैणा डडरिया से मौलेखाल बाजार सामान लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119