धारानौला बस स्टैंड से बस लेकर भागा संदिग्ध युवक -पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। धारानौला बस स्टैंड से एक संदिग्ध युवक द्वारा यात्रियों से भरी बस लेकर भागने की घटना सामने आई है। पुलिस की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस जवान ने बस का पीछा कर कर्बला तिराहा के पास उसे रोक लिया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के अनुसार शनिवार को धारानौला बस स्टैंड पर हल्द्वानी जाने के लिए एक बस यात्रियों के साथ खड़ी थी। इसी दौरान बस का चालक और परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने चले गए और बस की चाबी वहीं छोड़ गए। इसका फायदा उठाकर एक संदिग्ध युवक बस में घुस गया और चालक की सीट पर बैठकर बस स्टार्ट कर दी। वह बस में सवार पांच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर निकल पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


घटना की जानकारी मिलते ही बस के चालक और परिचालक ने तत्काल चौकी धारानौला को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस की तत्परता से बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


बस चला रहे युवक की पहचान अब्दुल अमीर खान (लगभग 28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर निवासी भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चौकी धारानौला लाया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119