तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कार को मारी टक्कर -एक की मौत, महिला और बेटा बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर गांव जगन्नाथपुर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद महिला और उसका बेटा बाल-बाल बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक कार रास्ते में पंचर हो जाने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। चालक अभी स्टेपनी बदल ही रहा था कि इसी दौरान काशीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119