वीडियो कॉल पर कहा-“मैं आत्महत्या करने जा रहा हूँ”… और कुछ ही मिनटों में झूल गया फंदे पर! -सिडकुल की वोल्टेज कंपनी के असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर की सनसनीखेज मौत
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित वोल्टेज कंपनी में कार्यरत सहायक प्रोडक्शन मैनेजर जावेद आरिफ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मेट्रोपोलिस कॉलोनी के एफ-130 में रहने वाले जावेद आरिफ सिडकुल की वोल्टेज कंपनी में असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी इन दिनों हरिद्वार गई हुई थी। बताया जा रहा है कि आज उनकी पत्नी से मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान अचानक जावेद आरिफ ने पत्नी से कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं।
यह सुनते ही पत्नी घबरा गई और जोर से चीख पड़ी। उसने आत्महत्या की वजह पूछी, लेकिन इससे पहले ही जावेद ने फोन काट दिया। घबराई पत्नी ने तुरंत पड़ोसी को फोन कर पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही पड़ोसी आसपास के लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
स्थिति गंभीर देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ डी.आर. वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने सोसायटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए—जावेद आरिफ फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। सीओ के अनुसार कमरे से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पत्नी के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा