उत्तराखंड… ईद की खुशियां मातम में बदलीं : ससुराल आ रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें 👉

ईद के मुबारक मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक से अपनी ससुराल आ रहे युवक की नेशनल हाईवे-309 पर अज्ञात कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ईद की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार निवासी 32 वर्षीय फईम गुरुवार को ईद का त्योहार मनाने के लिए रामनगर स्थित ग्राम किशनपुर कानिया में अपनी ससुराल आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पीरूमदारा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-309 पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक की टक्कर एक अज्ञात कार से हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फईम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि फईम अपने परिजनों से मिलने और ईद की खुशियां मनाने के लिए रामनगर आ रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119