एसएसपी पींचा ने राष्ट्रीय जूजित्सु पदक विजेताओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में हाल ही में संपन्न हुई “राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप–2025” में पदक जीतकर अल्मोड़ा का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने अपने कार्यालय में सम्मान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


एसएसपी देवेंद्र पींचा ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रजनी नेगी एवं रजत पदक विजेता माही बिष्ट का स्वागत करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नगर की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह अल्मोड़ा जनपद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने में पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। एसएसपी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली चांदनी एवं योगेश सिजवाली की भी सराहना की तथा सभी खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच यशपाल भट्ट के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर एसएसपी द्वारा खिलाड़ियों एवं कोच को मिष्ठान, प्रमाण पत्र, मेडल, चॉकलेट एवं स्कूल बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119