SSP नैनीताल ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनाया सख्त रुख -फेसबुक लाइव में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
नैनीताल। सोशल मीडिया पर वायरल एक फेसबुक लाइव वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो में एक युवक वाहन चलाते हुए न केवल अभद्र भाषा और गाली-गलौच कर रहा था, बल्कि राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां भी कर रहा था।
फेसबुक यूजर रक्षित शर्मा द्वारा लाइव प्रसारित इस वीडियो के वायरल होने के बाद SSP नैनीताल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को दिए।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रक्षित शर्मा पुत्र ललित शर्मा, निवासी दमुवाढूगा को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 04/26, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा उसे धारा 172 बीएनएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया है।
SSP नैनीताल का कड़ा संदेश
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि जनपद नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस