गिरधारी लाल साहू के बयान पर एफआईआर व जांच की मांग -उक्रांद ने हल्द्वानी कोतवाली में सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी कोतवाली में एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। यह शिकायत उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए गए एक गंभीर एवं आपत्तिजनक बयान के संबंध में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 20,000-25,000 रुपये में बिहार से लड़कियां मंगाकर शादियां कराई जाती हैं। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि यह बयान अत्यंत निंदनीय है और मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण तथा जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराधों की ओर सीधा संकेत करता है। यदि यह कथन सत्य है, तो यह संगठित अपराध की श्रेणी में आता है और यदि असत्य है, तो यह समाज में भय, भ्रम और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला गैर-जिम्मेदाराना बयान है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

दल की ओर से कोतवाल से मांग की गई कि इस बयान का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, नगर अध्यक्ष हल्द्वानी हरीश चंद्र जोशी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष काजल खत्री, कोषाध्यक्ष हरीश पांडे, मनमीत सिंह, करण जोशी, सावन उनियाल, प्रकाश चंद एवं रितेश संभल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि ऐसे गंभीर मामलों में किसी भी पद या प्रभाव को देखते हुए नहीं, बल्कि केवल कानून के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119