स्कूटी की डिग्गी से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में स्कूटी की डिग्गी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुखानी निवासी कमलेश तिरुवा पुत्र रमेश तिरुवा ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि एमबीपीजी कॉलेज के पीछे गेट पर खड़ी उनकी स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने 5 हजार रुपये नकद और एयर बड्स चोरी कर लिए।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त हिमांशु पंत उर्फ पटाखा पुत्र पंकज पंत, निवासी पुराना आवास विकास भोटियापड़ाव, हल्द्वानी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और कोतवाली हल्द्वानी का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी चौकी राजपुरा कृष्णा गिरी, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल सुभाष राणा शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119