सीडीओ का सख्त एक्शन : रामनगर के ब्लॉक मिशन प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस -लापरवाही पर तीखी फटकार
रामनगर। विकासखंड रामनगर में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
सीडीओ ने स्पष्ट तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा क्लस्टर लेवल फेडरेशन के कार्यकारिणी गठन में अत्यंत गंभीर लापरवाही की गई है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि एक ही क्लस्टर में दो-दो अध्यक्ष बनाए जाने से भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक की उदासीनता लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसके चलते क्लस्टर स्तर पर असंतोष गहराता गया। महिलाओं द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है। इतना ही नहीं, धनराशि के वितरण में मनमानी करने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सीडीओ ने इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस सख्त कदम के बाद अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के संकेत मिल रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण