फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को बदनाम कर रहा युवक, अश्लील पोस्ट से परेशान—कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, वह लगातार उस आईडी के जरिए अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट भी साझा कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। कुछ महीने पहले भी उसने इसी तरह की हरकत की थी, जिस पर शिकायत करने के बाद युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब फिर से उसने वही हरकत दोहराई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


युवती का आरोप है कि इस बार युवक ने हदें पार कर दी हैं और उसकी छवि खराब करने के लिए लगातार अश्लील सामग्री पोस्ट कर रहा है। इससे उसे मानसिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119