ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस सात दिवसीय एवं रात्रि विशेष शिविर का सफल समापन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा 7 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित सात दिवसीय एवं रात्रि विशेष शिविर का सफल समापन मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मेहरा गांव–1, डोब ल्वेशाल में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


समापन समारोह में पूर्व कुमाऊं मंडल समन्वयक श्री एल. एम. पांडे, जिला समन्वयक प्रो. (डॉ.) जगमोहन नेगी, कुमाऊं विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. शिवांगी चन्याल तथा दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार श्री गीतांश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संडे पावर एग्रीटेक प्रा. लि. के निदेशक श्री ललित मोहन शर्मा एवं सुश्री कृति शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


कार्यक्रम में मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सिंह, भीमताल परिसर के निदेशक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित मित्तल एवं प्रो. (डॉ.) संतोषी सेनगुप्ता, विद्यालय के शिक्षकगण, 100 एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं तथा लगभग 50 ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इन गतिविधियों में स्वच्छता अभियान, ग्राम सर्वेक्षण, जागरूकता रैलियां, ट्रैकिंग, नुक्कड़ नाटक, ग्रामीण खेलकूद तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल रहे।


विशेष सत्र में मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मेहरा गांव–1, डोब ल्वेशाल के विद्यार्थियों ने ग्राफिक एरा के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित कंप्यूटर साक्षरता एवं दिशा कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने बताया कि शिविर के दौरान मिले मार्गदर्शन से उनके ज्ञान और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

साथ ही संडे सोलर प्रा. लि. द्वारा तकनीकी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने, इसकी स्थापना प्रक्रिया एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सामुदायिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री रोहित कोली एवं श्रीमती सुनीता देवी को कचरा प्रबंधन एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। भीमताल परिसर के निदेशक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119