सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामला : IG STF की अध्यक्षता में SIT गठित -12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
हल्द्वानी/देहरादून। जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी 2026 की रात काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड ने बड़ा कदम उठाया है। प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन किया गया है।
IG STF की अगुवाई में 5 सदस्यीय SIT
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रकरण से जुड़े सभी अभियोगों की गहन विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया गया है।
SIT में शामिल अधिकारी—
पुलिस अधीक्षक, चम्पावत – अजय गणपति
क्षेत्राधिकारी, टनकपुर – वन्दना वर्मा
निरीक्षक – दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत
उपनिरीक्षक – मनीष खत्री, जनपद चम्पावत
निष्पक्ष जांच के लिए 12 पुलिसकर्मी स्थानांतरित
प्रकरण की विवेचना को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षी समेत कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है।
वीडियो और ई-मेल में लगाए गए आरोपों की जांच
मृतक द्वारा आत्महत्या से पूर्व जारी किए गए वीडियो और ई-मेल, जिनमें स्थानीय व्यक्तियों तथा ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, उन सभी तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट संदेश
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच की जाएगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा