मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
-फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर एक मेडिकल स्टोर सील, नियमों के पालन के दिए निर्देश
रुद्रपुर/दिनेशपुर। जिला औषधि निरीक्षक की टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया, जिससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
जिला औषधि निरीक्षक शुभम कोटाला और निधि ने नगर स्थित अक्षत मेडिकल स्टोर में पहुंचकर दवाओं के बिल, एक्सपायरी डेट और रखरखाव की जांच की। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया और निर्देश दिए कि फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही मेडिकल स्टोर संचालित किया जाए।
इसके बाद टीम ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थित अशोक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया, जहां फार्मासिस्ट मौजूद मिले। टीम ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
निरीक्षक शुभम कोटाला ने बताया कि दवा विक्रेताओं को नियमों के अनुरूप ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, और भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण