दिव्यांग महिला से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल की सजा

खबर शेयर करें 👉

-नैनीताल की अदालत ने सुनाया फैसला, ₹15 हजार जुर्माना, पीड़िता और बच्ची को मिलेगा मुआवजा

नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल की अदालत ने 95 फीसदी दिव्यांग महिला से बार-बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के दोषी भीमताल निवासी अजय कुमार आर्य को 12 वर्ष के कठोर कारावास और ₹15,000 जुर्माने की सजा सुनाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

यह मामला भीमताल, नैनीताल का है, जहां दोषी अजय कुमार आर्य ने 95 प्रतिशत शारीरिक रूप से अक्षम 35 वर्षीय महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इस अविवाहित महिला की एक बच्ची भी हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

हालांकि डीएनए रिपोर्ट में बच्चे का जैविक पिता आरोपी नहीं पाया गया, लेकिन अदालत ने कहा कि डीएनए का न मिलना दुष्कर्म के अपराध को झुठलाता नहीं है।

कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया है कि वह पीड़िता और उसकी नाबालिग बच्ची के पुनर्वास, चिकित्सा और शिक्षा हेतु उचित मुआवजा राशि निर्धारित कर प्रदान करे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

दोषी अजय कुमार आर्य को फैसले के बाद तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
इस प्रकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील शर्मा ने सशक्त पैरवी की, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सका। बताया गया कि दिव्यांग महिला चलने, बोलने और सामान्य कार्यों में असमर्थ है तथा पूरी तरह अपने परिजनों पर निर्भर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119