घास काटने गई महिला की संदिग्ध मौत -ग्रामीण बोले—गुलदार का हमला, वन विभाग ने जताई खाई में गिरने की आशंका

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। काफलीगैर थाना क्षेत्र और बिनसर वन्यजीव क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में घास काटने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के बीच अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। जहां ग्रामीण इसे गुलदार के हमले का मामला बता रहे हैं, वहीं वन विभाग प्रारंभिक तौर पर खाई में गिरने से मौत की आशंका जता रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 42 वर्षीय तारा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह राणा ने बताया कि लौटते समय घात लगाए बैठे गुलदार ने तारा देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरीं। उनके साथ मौजूद बिमला देवी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई से महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


वहीं, वन विभाग की एसडीओ तनुजा परिहार ने बताया कि गुलदार के हमले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत खाई में गिरने से भी हो सकती है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119