तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर उसका आम्र्स एक्ट में चालान कर दिया है। इसके अलावा लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वांछित वारंटियों को भी गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद भर में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रेकडाउन व ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शस्त्र, अवैध मादक पदार्थ, एनबीडब्लू व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में कुंडा थाना पुलिस ने पिछले लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों में ग्राम बैंतवाला निवासी गजेंन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह, ग्राम सरवरखेड़ा निवासी दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा पुत्र तरसेम सिंह व यहीं के शाहरूख पुत्र फुरकान शामिल है। उधर, पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम बैलजूड़ी में नूर हसन पुत्र मेंहदी हसन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोहर चंद, कां. हरीश प्रसाद व मनोज बोरा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119

दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार