हाईवे पर पलटी टैक्सी-जानवर को बचाने में हुआ हादसा, चालक घायल
हल्द्वानी। टांडा जंगल क्षेत्र में बेलबाबा के पास शुक्रवार देर रात एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक सामने आए जानवर को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
दुर्घटना में टैक्सी चालक हरप्रीत सिंह, निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए फुटेला अस्पताल, रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, हरप्रीत सिंह देहरादून से हल्द्वानी सवारी छोड़ने के बाद वापस रुद्रपुर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना किसी राहगीर द्वारा डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। साथ ही, घायल चालक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा ली गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा