खटीमा में सागौन तस्करी का भंडाफोड़ -गिल्टों से भरी पिकअप वन विभाग ने पकड़ी, तस्कर फरार
खटीमा। वन विभाग की टीम ने सागौन की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिल्टों से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम खटीमा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी हरेंद्र बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुरूखुड़ा में सागौन का पेड़ काटकर लकड़ी पिकअप वाहन में लोड कर उत्तर प्रदेश के न्यूरिया की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही रेंजर बिष्ट ने तत्काल वन विभाग की टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया।
वन विभाग की टीम जब ग्राम गुरूखुड़ा पहुंची तो वहां सागौन के गिल्टों से लदी एक पिकअप संख्या UP26T-7112 खड़ी मिली। टीम को देखते ही लकड़ी लोड कर रहे श्रमिक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। रेंजर हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वाहन स्वामी और तस्करों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए वाहन को सीज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग