ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समाया – रेस्क्यू अभियान जारी
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए। रेस्क्यू अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा