हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक -नलकूप और Jio टावर तक नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने दी तहरीर
हल्दूचौड़/हल्द्वानी। हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली के केबल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है। किशनपुर सकुलिया क्षेत्र में अज्ञात चोर नलकूपों के बिजली के केबल काटकर चोरी कर रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल टावर को भी निशाना बनाते हुए केबल चोरी की गई है। लगातार हो रही घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और चोरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

एक ही नलकूप से चार बार चोरी
ग्रामीणों के मुताबिक किशनपुर सकुलिया स्थित नलकूप संख्या 100 से दो बार, जबकि नलकूप संख्या 18 से चार बार बिजली के केबल चोरी किए जा चुके हैं। चोरों ने किशनपुर सकुलिया में लगे Jio के मोबाइल टावर से भी केबल काटकर चोरी कर लिया। बार-बार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
केबल चोरी से किसानों की सिंचाई प्रभावित
नलकूपों के बिजली के केबल चोरी होने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि केबल चोरी होने के बाद नलकूपों को दोबारा चालू कराने में समय और आर्थिक नुकसान दोनों उठाना पड़ता है। लगातार घटनाओं के बावजूद चोरी पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है।
पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग
क्षेत्रवासियों ने हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी को शिकायती पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की।
चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिकायती पत्र देने वालों में ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश चंद्र कबडाल, हीरा वल्लभ जोशी, दिनेश चंद्र, गिरीश चंद्र भट्ट, अनिल भट्ट, भाष्करानंद भट्ट, जगदीप पांडे, सुरेश जोशी, गणेश दत्त नैनवाल, मोहन चंद्र जोशी और चन्दन पाण्डेय सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : नीम बीच के पास नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश जारी
देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क
Uk…मुकदमों की जानकारी के सार्वजनिक पोर्टल को बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त -डीजीपी को पेश होने की चेतावनी