उत्तराखंड…पौड़ी में आदमखोर तेंदुए का आतंक : चारा लेने गए बुजुर्ग को जंगल में नोच डाला
जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम कमंद गांव में एक खूंखार तेंदुए ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार मोहन उर्फ महेश चंद्र मालासी शाम के समय अपने मवेशियों के लिए चारा लेने गांव के पास जंगल में गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर खोजबीन के बाद झाड़ियों के बीच उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिसे देखकर गांव में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। गढ़वाल वन विभाग की एसडीओ ने बताया कि रात करीब नौ बजे सूचना मिलने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि कई बार फोन करने के बावजूद पौड़ी थाने से संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, के स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी कि जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने वन विभाग की देरी से कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में तेंदुए के हमलों में यह सातवीं मौत है, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग