नैनीताल में सनसनी: बीएससी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान -कमरे में लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टाफ हाउस निवासी सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली, जिसे देखकर सभी सन्न रह गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कोतवाल हेम चंद्र पंत के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119