छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिले सख्त सजा, ऑटो चालकों के सत्यापन की मांग

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। छात्रा से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को सख्त सजा देने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को ज्ञापन देकर सभी ऑटो चालकों के सत्यापन की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में चल रहे ज्यादातर ऑटो चालक बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच

कई ऑटो चालक हल्द्वानी के बाहर के भी है, उन सभी का सत्यापन होना जरूरी है। बता दे कि सोमवार को संगीत की कक्षा के बाद घर जा रही एक नाबालिग छात्रा को लाइन नंबर 5 निवासी एक व्यक्ति एक प्लॉट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रदर्शन करने वालों में यतिन पांडे, रुचि मनराल, भूमिका लटवाल, निखिल सोनकर, निश्चय शर्मा, सूरज आर्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119