गधेरे में फेंक मिला नवजात कन्या का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
बागेश्वर। गधेरे में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भागीरथी गधेरे में ग्रामीणों को लगभग 9 माह का एक नवजात कन्या का शव दिखा। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल एसएसआई संजय ब्रजावल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नगाजत का शव कब्जे में लिया।
इधर प्रभारी कोतवाल ने बताया कि नवजात का शव करीब दो दिन पूर्व ही फैंका गया है। हालांकि वास्तविक जानकारी पीएम के बाद की पता चल पाएगी। उन्होंने कहा पुलिस छानबीन कर रही है। इस प्रकार नदी नालों में भ्रूण फैंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार