सनसनी- सूटकेस में ले जा रहा था युवती का शव, पुलिस ने दबोचा-
उत्तराखंड के पिरान कलियर रुड़की क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन लोगों के तानों से परेशान होकर युवती ने खुद भी जहर खा लिया है और वह भी सूटकेस में शव रखकर गंग नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूद कर आत्महत्या करने जा रहा है।
जिस पर युवक ने बताया कि उसका कई साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को भी इस बात की जानकारी थी लिहाजा वह भी युवती पर तंज कसते रहते थे जिससे वह परेशान थी, इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली। युवक ने बताया कि गेस्ट हाउस में पहुंचने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था और गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई और वह उसका शव सूटकेस में बंद कर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और वह भी गंग नहर में कूदने वाला था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा