दुःखद -भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत
हल्द्वानी। चोरगलियां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे के दौरान भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात बाइक सवार पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से जहां पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा निवासी आसिफ 40 वर्ष पुत्र शाहिद वर्तमान में सितारगंज में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी वर्तमान में चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है और मौजूदा समय में एसएसटी टीम में कार्यरत थे। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सोमवार की सुबह आसिफ चोरगलिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर सितारगंज की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से जहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं