पत्नी से हुआ विवाद तो कर ली आत्महत्या, दो साल पहले हुई थी सादी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि 2 साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसका 1 साल का मासूम बच्चा भी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि पत्नी से विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की यातायात टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानपुर पश्चिम में रहने वाले 23 वर्षीय युवक के घर में आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतक विक्की मूल रूप से बरेली का रहने वाला था । और पेंटिंग का काम करता था। बताया गया है कि विक्की देर रात किसी शादी समारोह में गया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून में सनसनीखेज वारदात : पत्नी के गले पर पाटल से वार कर हत्या, नशे में था आरोपी पति

वहां से वह रात 10 बजे घर लौटा तो उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात 11 बजे जब पत्नी कमरे के अंदर गई तो विक्की ने आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की सूचना पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119