उत्तराखंड : ऑनलाइन धमकी देकर युवती से 1.70 लाख की ठगी, दहशत में आई छात्रा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर की एक युवती साइबर ठगों के जाल में फंसकर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने युवती को ऑनलाइन धमकी देकर इतना भयभीत कर दिया कि उन्होंने उसके खाते से 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। घटना के बाद युवती दहशत में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जानकारी के अनुसार नगर के बेस कैंपस क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार डराने-धमकाने और मानसिक दबाव बनाकर ठगों ने उसे अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


ठगी का अहसास होने पर युवती ने पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर ठगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119