त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को 1047 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 09 जुलाई 2025। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनामिका के नेतृत्व में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारीयों के साथ ही सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों एवं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व मुख्य विकास अधिकारी, अनामिका ने कहा कि किसी भी निर्वाचन को बिना किसी त्रुटि के निष्पक्ष से ओम सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारी वह निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का की जानकारी होना अत्यंत महत्वपूर्ण है इस हेतु जो भी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी जाती है सभी अधिकारी उसे भली भांति समझ लें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया अर्थात मतदान दिवस के दिन किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि जो भी शंका आदि हो उसका समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही करा लिया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में किसी भी प्रकार की त्रुटि त्रुटि क्षम्य नहीं होती है इस हेतु सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक लें,और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


प्रशिक्षण में के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों को मतदान दिवस पर की जाने वाली विभिन्न प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अवगत कराया कि मतपत्र अलग-अलग रंगों में रहेंगे, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद मतपत्र, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्रों के रंगों का आवंटन आयोग द्वारा किया गया है, जिससे मतदाताओं को सुविधा होगी।इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतदान दिवस की कार्यवाही, बैलेट बॉक्स का संचालन, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, आपातकालीन स्थितियों में आवश्यक कार्रवाई तथा मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दिवस के संबंध में विस्तार से बताया गया और विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी सहित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119