रेनू के धुआंधार प्रचार ने उड़ाई विपक्षियों की नींद
नैनी/जागेश्वर। जिला पंचायत क्षेत्र सल्ला भाटकोट से भाजपा समर्पित प्रत्याशी रेनू रावत का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। उन्होंने बताया कि वह जिस क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं, वहां उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

लोग उन्हें जीतने का आशीर्वाद दे रहे हैं, साथ ही उनके चुनाव प्रचार में लोग अब तक कीमती समय निकाल कर उनके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना चाहते हुए कहा कि उनके इस धुआंधार चुनाव प्रचार ने विपक्षियों की नींद उड़ा दी है। बुधवार को उन्होंने क्षेत्र के बमोरी, उमेर, खाटबे आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें उनकी भाजपा कार्यशैली को देखते हुए टिकट दिया है। वह जीतने के बाद लोगों से किए वादे को पूरा करेंगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जीतने पर उन समस्याओं को हल करने का वादा किया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ भैंसियाछाना के मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह रावत, के अलावा कई ग्रामीण और स्थानीय लोग साामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न