उप…दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी : उत्पीड़न से तंग आकर नवविवाहिता ने छत से कूदकर दी जान
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में दहेज उत्पीड़न का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता दीपिका ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा निवासी ऋतिक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार रात दीपिका ने कथित तौर पर छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतका के पिता की तहरीर पर इकोटेक-3 थाने में दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अगस्त 2025 में ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी दहेज हत्याकांड ने भी पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, जहां कथित तौर पर 36 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जला दिया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज में दहेज जैसी कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात