बड़ी खबर…राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत, मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल, आठ लाख से अधिक पहुंचे थे श्रद्धालु

खबर शेयर करें 👉

मथुरा। राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई।दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला को उनके परिजन व पुलिस सीएचसी ले गई। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी

सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था। बताया जाता है कि आज राधाष्टमी पर आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119