पत्रकार ने एसएसपी और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पत्रकार शंकर फुलारा ने एसएसपी और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि 4 अगस्त को मनोज गोस्वामी का सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार कुछ आधार कार्ड की फोटो स्टेट करने एक दुकान पर पहुंचा। उसने कृष्ण कुमार से फोटो स्टेट करने से पहले कैश पेमेंट का अनुरोध किया क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट में प्रॉब्लम चल रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

बाद में वह पेमेंट करने में आनाकानी करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया।
दुकान पर मौजूद पत्रकार ने उससे निवेदन किया कि फोटो स्टेट फ्री में ले जाएं, लेकिन लड़ाई झगड़ा ना करें। इस पर वह पत्रकार को भी धमकी देने लगा। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कृष्ण कुमार बदतमीजी पर उतर आया और फोन कर मनोज गोस्वामी को बुला लिया।
मनोज गोस्वामी और होमगार्ड जवान कृष्ण कुमार दुकान पर मौजूद पत्रकार से लगातार बहसबाजी और बदतमीजी करते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

इसी संदर्भ में एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला इकाई ने नैनीताल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी को (रिपोर्टिंग थाना मुखानी) एक प्रार्थना पत्र भी दिया। इस अवसर पर ईश्वरी दत्त भट्ट, पुरन रूवाली,जिला महासचिव, अरशद अली, दया जोशी, जिलाध्यक्ष, विजय गुप्ता कपिल परगाई, अमन आर्या आदि पत्रकार उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119