कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सिनेट सदस्य सती सबसे अधिक मतों से विजई हुए-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा आज दिनांक 4 मार्च 2022 को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सिनेट सदस्यों कै चुनाव के लिए सुबह 11बजे से मतगणना प्रारंभ हुई।
प्रथम चक्र की मतगणना में ही एडवोकेट केवल सती को कुमाऊं विश्वविद्यालय का सिनेट के सदस्य के लिए विजयी घोषित किया गया। सिनेट के इस चुनाव में केवल सती को सबसे अधिक मत मिले । केवल सती 7वीं बार कुमाऊं विश्वविद्यालय के सिनेट के सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित हुए हैं।
वर्तमान में केवल सती कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्यपरिषद के सदस्य भी हैं। केवल सती ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के सभी पंजीकृत स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपना अमूल्य मत देकर उन पर अपना विश्वास ब्यक्त किया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सती ने कहा कि वे हमेशा विश्वविद्यालय के हितों के साथ ही छात्रों शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। उनके विजयी होने पर विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा