बर्तन धो रही महिला को घर के नल में लगा करंट, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सोडी कालोनी में घर में बर्तन धो रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

प्लम्बर का कार्य करने वाले रुद्रपुर के सोड़ी कालोनी के कन्हई लाल की 35 वर्षीय पत्नी पार्वती शनिवार सायं घर के नल पर बर्तन धो रही थी, इसी दौरान नल में करंट आने से पार्वती करंट की चपेट में आकर गिर गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119