नैनी झील में कूदकर युवक ने दी जान देने की कोशिश -नाव चालकों की सूझबूझ से बची जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विगत दिवस हल्द्वानी के एक युवक ने अवसाद में आकर नैनी झील में छलांग लगा दी। युवक को झील में कूदता देख वहां मौजूद नाव चालकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए झील में कूदकर उसकी जान बचा ली।


जानकारी के अनुसार घटना तल्लीताल के मॉल रोड क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक झील में कूद गया। यह देख आसपास मौजूद नाव चालक तुरंत सक्रिय हो गए और बिना देर किए उसे बचाने के लिए झील में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तल्लीताल कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक युवक मुखानी, हल्द्वानी निवासी नीरज है, जो अवसाद से परेशान बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मामले में एसआई बबिता ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई और उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए। काउंसिलिंग के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाव चालकों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से एक युवक की जिंदगी बच सकी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119