Uk…9 घंटे चली जंग, पेट के कैंसर को दी मात -दून अस्पताल के डॉक्टरों ने रचा नया कीर्तिमान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के पेट के कैंसर (कार्सिनोमा स्टमक) का अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन कर नई मिसाल पेश की है। करीब नौ घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज को नया जीवन मिला है।


सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी निवासी मरीज पिछले कई महीनों से पेट दर्द, भूख न लगना और तेजी से वजन घटने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। विस्तृत जांच में पेट के निचले हिस्से में कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक स्पाई कंट्रास्ट, ओवरले और इंडोशियनिन ग्रीन डाई तकनीक का उपयोग करते हुए कैंसरग्रस्त हिस्से को अत्यंत सटीकता के साथ बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


ऑपरेशन के दौरान छोटी आंत को शेष पेट से जोड़कर (गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी) भोजन का सामान्य मार्ग भी बहाल किया गया। आधुनिक तकनीक के कारण मरीज को बेहद कम दर्द और न्यूनतम रक्तस्राव हुआ तथा उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है। वर्तमान में मरीज की हालत सामान्य और स्थिर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


इस सफल सर्जरी में डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में डॉ. दिव्यांशु, डॉ. ईश्विंद्र, डॉ. वैभव, डॉ. मयंक, डॉ. हिमांशु और डॉ. वैष्णवी शामिल रहे। वहीं एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अभिमन्यु, डॉ. साक्षी और डॉ. मानसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट और डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए इसे अस्पताल की बड़ी उपलब्धि बताया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119