मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी -मृतक की 15 महीने पूर्व हुई थी शादी
भिकियासैंण /स्याल्दे। मानसिक रूप से तनाव के चलते एक शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों को खबर मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहसील स्याल्दे के पटवारी क्षेत्र व ग्राम चचरोटी निवासी नवीन सिंह (29) पुत्र बच्ची सिंह ने शनिवार सुबह अपने ही घर में गले में फांसी लगा ली। बताया गया है कि मृतक की 15 महीने पूर्व शादी हुई थी। मृतक की एक वर्ष की पुत्री भी है। मृतक जेपी ग्रुप गढ़वाल के उत्तरकाशी में कार्य करता था। वह दो माह की छुट्टी पर घर आया था और भाई बहनों में चौथे नम्बर का था।
घटना सुबह के उस समय की है, जब मृतक की माता गौशाला गई थी व पत्नी नास्ते कि तैयारी को किचन में लगी थी और वह बच्ची को पकडऩे के बहाने दूसरे कमरे में चले गया और फांसी लगा ली। जैसे ही परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फांसी में लटकता देख उनके होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उसे भिकियासैंण स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर