नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त की पत्नी से दुराचार का आरोप
विदेश में नौकरी करने के लिए गए दोस्त की पत्नी को एक युवक द्वारा नशा पिलाकर दुराचार किया गया। यही नहीं आरोपी के दोस्त द्वारा अश्लील वीडियो क्लिप तैयार की गई। जिसे दिखाकर आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा तथा उससे लाखों रुपये भी वसूल लिए। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
रुड़की शहर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति करीब तीन वर्ष पूर्व सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए चला गया था। एक युवक उसके पति के साथ अक्सर घर आता जाता था। पति के विदेश जाने के बाद युवक उसके घर ज्यादा ही आने-जाने लगा। ऐसे में महिला ने युवक को घर आने से मना कर दिया। इसके बाद युवक घर आना बंद कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि एक अगस्त 2023 को उसका पति विदेश से आकर वापस चला गया। जब उसका पति यहां पर रहता तब भी आरोपी युवक उसके घर आने जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि 15 अगस्त को आरोपी कुछ सामान लेकर एक अन्य युवक के साथ उसके घर आया। जिसमें रियल जूस तथा कुछ फल आदि शामिल थे। घर में बैठकर उसके द्वारा उसे तथा अपने साथी को गिलास में जूस बनाकर दिया गया। जूस पीने के बाद वह नशे में हो गई। आरोपी ने उसके बेहोश होने का लाभ उठाकर उसको निर्वस्त्र कर डाला तथा उसके साथ दुराचार किया। यही नहीं उसके साथ आए युवक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर ली। बाद में आरोपी ने उसे वीडियो क्लिप दिखाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार दुराचार किया। उसे डरा धमका कर उसे ढाई लख रुपये भी ले लिए। उसके बावजूद आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी शकील तथा एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुराचार तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन