“परिवार से बिछड़ने का दर्द बना मौत का फंदा : बिंदुखत्ता में 51 वर्षीय किसान ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


बिंदुखत्ता/लालकुआं। 17 एकड़ शास्त्री नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां 51 वर्षीय कृषक पूरन सिंह बिष्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरन सिंह बिष्ट अपने भाई के साथ रह रहे थे। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का कुंडा तोड़कर अंदर देखा गया तो पूरन सिंह बिष्ट फंदे से लटके मिले। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में था। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी वर्ष 2014 में मायके चली गई थी और बच्चे भी उसी के साथ रह रहे थे। इसके बाद से वह अकेलापन और अवसाद झेल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119