दर्दनाक : मां ने गेंहू की टंकी से निकाली जहरीली गोलियां, तीन बेटियों को खिलाकर खुद खाई, तीन की मौत एक गंभीर

खबर शेयर करें 👉


गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने अपनी तीन बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जिला अस्पताल में मां और दो बेटियों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।


सहारनपुर के मोहल्ला टाकान निवासी संजू ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी ममता से हुआ था। जिसके बाद ममता के तीन बेटियां हुई। मोहल्लेवासियों के अनुसार पति पत्नी में अक्सर गृह क्लेश रहा करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई, इसके बाद संजू ई रिक्शा लेकर काम पर चला गया और उसका छोटा भाई काका भी मजदूरी पर चला गया। इसके बाद ममता ने घर में रही गेहूं की टंकी को पलटकर उसमें रखी जहरीली दवाई निकाल ली और अपनी तीनो बेटियों आरसी (4) सोना (2.5) और आरू (1.5) को खिलाने के बाद खुद भी खा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न


कुछ देर बाद संजू वापस आया तो चारों की हालत देख उसके होश उड गए। उन्हे तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आरसी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत के चलते ममता, आरू और सोना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ममता और आरू की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119