दीपावली के त्यौहार पर क्षेत्रवासियों ने की खूब खरीददारी

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नगर वासियों को दी दीपावली की बधाईयां

भिकियासैण(अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व पर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के सभी क्षेत्र वासियों ने बडियाली मैन रोड बाजार में लगी दुकानों से जरूरतों की चीजों को खूब खरीदा। पूरे दिन खीले बतासे, मिठाइयों, ज्वैलरी, बिजली, पटाखे, फूल मालाओं आदि की दुकानों में काफी भीड़ लगी रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने अपने समर्थर्काे के साथ पूरे बाजार में भम्रण किया। उन्होंने नगर वासियों व क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई दी। वहीं नगर वासियों ने भी विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को दीपावली की बधाई देकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं दीपावली त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी भिकियासैण मदन मोहन जोशी भी अपनी टीम के साथ पूरे दिन नगर में मुस्तैदी से के साथ नजरें गडा़ये रहे। जिसमें होमगार्ड के जवान व पीआरडी भी शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

वहीं दीपावली पर्व पर उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी पांडे, ब्लाक प्रमुख भिकियासैण चित्रा, नगर पंचायत भिकियासैंण की अध्यक्ष अम्बुली देवी ने भी सभी क्षेत्र वासियों व नगर वासियों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119