घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाली युवती ने परिजनों से स्वयं व पति की जान का खतरा बताया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बहेड़ी। घर वालों की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने परिजनों से अपनी व अपने पति की जान का खतरा बताया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार वाले उसकी शादी उसकी मर्ज़ी के खिलाफ एक अनपढ़ व्यक्ति से कराना चाहते थे जिसपर उसने अपनी मर्ज़ी से अपनी पसंद के पढ़े लिखे युवक से विवाह कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

जिला बरेली के थाना भोजीपुरा के ग्राम लाडपुर हाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना बहेड़ी जिला बरेली निवासी शीतल पुत्री महेन्द्र पाल का कहना है कि उसने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली है। उसने आरोप लगाया है कि बीती 12 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे ग्राम लालपुर थाना भोजीपुरा हाल निवासी तुलसी मठ स्थल निकट अलकनाथ मंदिर निवासी उसके परिवार के लोग मोहल्ला कानूनगोयान स्थित उसकी ससुराल पहुँच गए और उसे जबरदस्ती खींचकर घर से ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके सोने चांदी के ज़ेवर छीन लिये। किसी तरह उसकी ससुराल वालों ने उसे बचाया वरना वह लोग उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद युवती ने इसकी शिकायत थाना बहेड़ी में की है और साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को भी शिकायती पत्र भेजा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119